विधायक मनोज चौधरी का जन्म दिवस सेवा रूप में मनाया
हाटपीपल्या से संजय प्रेम जोशी की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता द्वारा हमारे लोकप्रिय नेता मां नर्मदा के लाल विधायक श्री मनोज भैया चौधरी जी का जन्म दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटपीपल्या में फल वितरण किए, शहीद भगत सिंह जी को माल्यार्पण किया, सज्जन नगर में बच्चों को कॉपी पेन वितरण किए, एक पेड़ मां के नाम पानी की टंकी के यहां पौधारोपण किया गया, एवं गौशाला पहुंचकर गौ माता को गुड़ धनिया की सेवा की गई इस शुभ अवसर पर राजेंद्र सिंह सेंधव नगर मंडल अध्यक्ष, बापुजी जी घोषरिया विधानसभा प्रभारी, संतोष जी गोठी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, अरुण जी राठौर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, महेंद्र यादव पूर्व मंडी अध्यक्ष, भूजराम जी जाट पार्षद, राहुल जी तंवर पार्षद, मनीष सोलंकी महामंत्री नगर मंडल हाटपीपल्या, सुरेंद्र सिंह सेंधव मंडल उपाध्यक्ष, राजेंद्र जी चावड़ा मंडल उपाध्यक्ष, संदीप जी मालवीय पार्षद व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

