इंदौर रत्न अलंकरण से सम्मानित हुए मोटिवेशनल स्पीकर राजेश कड़ोले

  • Share on :

इंदौर। सामाजिक एवं प्रेरणात्मक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मोटिवेशनल स्पीकर राजेश कड़ोले को संस्था “The Open Talent Show” एवं कवि, कला और कलाकार कल्याण कोष द्वारा आयोजित कार्यक्रम में “इंदौर रत्न अलंकरण 2026” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने, युवाओं को मार्गदर्शन देने तथा अपने मोटिवेशनल सेशन्स के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित योगेन्द्र महंत जी (पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, म.प्र. शासन) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके करकमलों से यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्य समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
राजेश कड़ोले निरंतर लोगों को आत्मविश्वास, बिजनेस ग्रोथ और लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं। उनके द्वारा किए जा रहे कार्य समाज में नई ऊर्जा और दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper