बाणगंगा क्षेत्र में कचरा फेंकने पर नगर निगम की चालानी कार्रवाई
इंदौर। स्वच्छता को लेकर नगर निगम लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बाणगंगा स्थित लक्ष्मी स्टेशन के खाली मैदान, झोन क्रमांक 01 एवं वार्ड नंबर 10 में दुकानदार द्वारा खुले में कचरा फेंकने का मामला सामने आया।
मौके पर बेसिक्स टीम के माध्यम से सफाई मित्रों द्वारा जांच की गई, जिसमें कचरे से संबंधित एविडेंस प्राप्त हुए। इसके बाद मौके पर सीएसआई विवेक यादव को बुलाया गया तथा संबंधित दुकानदार के खिलाफ 5000 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई के दौरान एनजीओ हेड पवन राजपूत, दारोगा मनोज खोडे, सहायक दारोगा राकेश सारवान एवं शुभम यादव उपस्थित रहे।
नगर निगम अधिकारियों ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

