राष्ट्रीय संत स्वामी श्री अरुणानंद जी महाराज ने घनश्याम पिरोनिया को डायरी व पेन भेंट कर दिया आशीर्वाद
समाज और देशहित में कलम का सदुपयोग करने का दिया संदेश, साफा पहनाकर किया सम्मान
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान भाजपा प्रवक्ता घनश्याम जी पिरोनिया ने पूर्व राज्य मंत्री दिलीप राजपाल जी के निवास पर आयोजित एक आध्यात्मिक एवं सम्मान समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत एक तू ही जयगुरूदेव सदगुरु स्वामी श्री अरुणानंद जी महाराज साहेब ने घनश्याम पिरोनिया को डायरी एवं पेन भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।
स्वामी श्री अरुणानंद जी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि कलम और कागज का सदैव समाज, राष्ट्र और मानवता की भलाई के लिए उपयोग होना चाहिए। उन्होंने जनसेवा, सद्भाव और नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करते रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने साफा पहनाकर संत श्री एवं अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर पवन यादव, शफीक बाबा वारसी (प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सर्व धर्म सूफ़ी संत महासंघ), मां साध्वी श्री अनंता देवी (सचिव, एक तू ही जयगुरूदेव), सूफ़ी अब्दुल गफ्फार खान, सुभाष जैन, एडवोकेट महेंद्र हलधर, पी.एल. मधुराज, ओमप्रकाश वर्मा, जानकीलाल पटेरिया (इंटक नेता), किशन भालसे, नियमत खान (स्वतंत्रता सेनानी) एवं परिहार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

