सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

  • Share on :

निगमायुक्त तपस्या परिहार
किसी भी शिकायत को नॉट अटेंड नहीं रहने देने के दिए सख्त निर्देश, 50 दिवस एवं उससे अधिक लंबित शिकायत पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण  पर जोर
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी ।  नगर पालिक निगम कटनी की आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने विभिन्न विभागों में लंबित सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विशेष रूप से 50 दिवस एवं उससे अधिक अवधि से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान निगम प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निगमायुक्त ने निगम  की साफ-सफाई, सीवरेज, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सिविल, अतिक्रमण राजस्व, एन.यू.एल.एम, यांत्रिकी प्रकोष्ठ की लंबित शिकायतों हेतु संबंधित लेबल अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों में लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि किसी भी सी.एम. हेल्पलाइन शिकायत को नॉट अटेंडेड की स्थिति में नहीं रहने दिया जाए तथा प्रत्येक शिकायत पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।
निगमायुक्त ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बहु विभागीय शिकायतों के त्वरित निराकरण पर भी बल देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना उचित कारण शिकायतों को एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरित करने अथवा अनावश्यक विलंब करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper