रणजीत टाइम्स के 10 वर्ष पूर्ण होने पर महू विधायक उषा ठाकुर जी ने किया वार्षिक पत्रिका का विमोचन
महू। रणजीत टाइम्स के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महू विधायक एवं पूर्व मंत्री उषा ठाकुर जी से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर उन्होंने रणजीत टाइम्स की 10वीं वर्षगांठ की वार्षिक पत्रिका का विधिवत विमोचन किया।
विधायक उषा ठाकुर जी ने रणजीत टाइम्स की पूरी टीम को 10 वर्ष की सफल, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रणजीत टाइम्स आगे भी जनहित के मुद्दों को निर्भीकता एवं निष्पक्षता के साथ उठाता रहेगा।
इस अवसर पर रणजीत टाइम्स परिवार ने उषा ठाकुर जी का आत्मीय स्वागत एवं आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाजहित, विकास और सकारात्मक पत्रकारिता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
डेस्क इंचार्ज : रेणु कैथवास
— रणजीत टाइम्स

