महाआर्यमन सिंधिया के प्रथम शिवपुरी आगमन पर श्री महाकाल सेना ने किया बाबा महाकाल दरबार भेंट

  • Share on :

शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया  के सुपुत्र एवं मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष  महाआर्यमन सिंधिया के प्रथम शिवपुरी आगमन पर धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर श्री महाकाल सेना की ओर से  महाआर्यमन सिंधिया को बाबा महाकाल दरबार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाकाल सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्रदान किया।
महाकाल सेना के सदस्यों ने कहा कि  महाआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश क्रिकेट को नई दिशा और नई पहचान मिलेगी। साथ ही बाबा महाकाल से उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं महाकाल भक्त उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper