14 जून को आयोजित होगा ऑनलाइन योग सत्र, टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर जुड़ें
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन झाबुआ । आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हाबिल्...
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ । आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हाबिल्ड हेल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे से 7:35 बजे तक ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जाएगा।
इस योग सत्र में सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
समस्त विभागों, शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को अधिक से अधिक संख्या में इस योग सत्र से जुड़ने हेतु प्रेरित करें, ताकि योग के प्रति जागरूकता बढ़े और अधिकाधिक लोग इसके लाभ प्राप्त कर सकें।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई