बलोचिस्तान में बैकफुट पर पाकिस्तानी सेना! BLA का दावा— तीन महीने में 14 चौकियां तबाह, हथियार भी लूटे

  • Share on :

नई दिल्ली। पाकिस्तान में बलोच विद्रोहियों ने बड़ा दावा किया है. बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) का कहना है कि उसने पिछले तीन महीनों में पाकिस्तानी सेना की 14 से ज्यादा चौकियों पर कब्जा कर लिया है. इतना ही नहीं, इन चौकियों को पूरी तरह तबाह करने के साथ वहां रखे हथियार भी लूट लिए गए हैं.
इस दावे के समर्थन में एक वीडियो भी सामने आया है. इस फुटेज में BLA के लड़ाके पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर कब्जा जमाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे इन पोस्टों को नेस्तनाबूद किया जा रहा है. विद्रोही गुट का कहना है कि यह सारी कार्रवाई सुनियोजित तरीके से की गई है.
BLA के मुताबिक, उसके लड़ाकों ने पिछले तीन महीनों के दौरान बलोचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की 14 चौकियों को अपने कब्जे में लिया. संगठन का दावा है कि इन चौकियों पर नियंत्रण हासिल करने के बाद उन्हें नष्ट कर दिया गया.
BLA ने अपनी कार्रवाई के दौरान हथियार जब्त करने की बात भी कही है. संगठन के मुताबिक, चौकियों से पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के हथियार और दूसरे सैन्य सामान उसके हाथ लगे. हालांकि, BLA ने यह जानकारी नहीं दी कि कुल कितने हथियार जब्त किए गए या उन्हें किस तरह का सैन्य सामान मिला. जिन इलाकों का BLA ने जिक्र किया है, उनमें क्वेटा-तफ्तान व्यापार मार्ग भी शामिल है. संगठन का कहना है कि उसकी कार्रवाई अलग-अलग जगहों पर हुई है. इसी दौरान कुछ सैन्य चौकियों पर कब्जा करने का दावा किया गया.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper