पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, अखनूर में एक जवान का बलिदान, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

  • Share on :

जम्मू। अखनूर के केरी बाट्टल में शुक्रवार रात सीमा पार से पाकिस्तान रेंजरों ने सीजफायर का उल्लंघन किया। गोलीबारी में सेना के एक जवान का बलिदान हो गया है। बताया जा रहा कि आतंकियों को घुसपैठ करवाने के उद्देश्य से सीमा पार से गोलीबारी की गई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
जानकारी मिली है कि  9 पंजाब के जेसीओ (सूबेदार) कुलदीप चंद 11 अप्रैल की रात को सुंदरबनी के केरी-बट्टल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। इसी दौरान वह गोलीबारी में घायल हो गए। घायल होने के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब सूबेदार कुलदीप का बलिदान हो गया है।
यह भी कहा जा रहा है कि संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए भारतीय सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की है। वहां आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। वहीं, पुंछ में फ्लैग मीटिंग के दूसरे ही दिन देर रात सीमा पार से की गई। भारतीय सेना के जवान पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दो रहे हैं।
सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि अखनूर सेक्टर में एलओसी पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी का बलिदान हो गया है।लेकिन उनकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई है। 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper