अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत: बर्कली में 6 दिन से लापता साकेत का शव बरामद
अमेरिका के बर्कली में लापता हुए भारतीय छात्र का 6 दिन बाद शव पाया गया ...
पाकिस्तान में गधों की आबादी में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जो अब 60 लाख 47 हजार तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा पिछले साल 59.38 लाख था। पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (पीबीएस) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में गधों की संख्या में 1 लाख 9 हजार का इजाफा हुआ है। गधों की यह बढ़ती संख्या चीन में इसकी खाल और मांस की बढ़ती मांग से जुड़ी बताई जा रही है। चीन में गधों की खाल से 'ई-जियाओ' नामक पारंपरिक औषधीय जिलेटिन बनाया जाता है, जिसकी मांग लगातार बढ़ रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सबसे ज्यादा गधों की संख्या बढ़ी है। हालांकि इसके अलावा, अन्य पशुधन की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई