पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान : ताई ने कराया पंजीयन, जमा किए 200 रुपये
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले भाजपा इंदौर जिला प्रशिक्षण वर्ग हेतु जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं पद्मभूषण आदरणीय श्रीमती सुमित्रा महाजन (ताई) के निज निवास पहुंचकर आत्मीय भेंट की तथा उन्हें प्रशिक्षण वर्ग का निमंत्रण पत्र भेंट कर सादर आमंत्रित किया।
इसके साथ ही नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा, विधायक मनोज पटेल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं के निवास पर पहुंचकर प्रशिक्षण वर्ग का निमंत्रण पत्र भेंट किया एवं कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
इस अवसर पर ताई ने स्वयं पंजीयन कराते हुए 200 रुपये का पंजीयन शुल्क जमा किया। संगठन के प्रति उनका समर्पण, अनुशासन, सादगी एवं कार्यकर्ता भाव उपस्थित कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना ।
जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा के साथ जिला प्रभारी अजय सिंह नरूका, जिला महामंत्री रामस्वरूप गहलोत, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दीपक यादव एवं भाजपा सह कार्यालय मंत्री रवि जैन उपस्थित रहे।

