पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती आज: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया गांधी और खरगे ने 'शांति वन' पहुंचकर किया नमन

  • Share on :

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुबह 8 बजे पोस्ट कर लिखा, 'पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'
पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। उनकी जयंती को देशभर में बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस मौके पर बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत दिल्ली स्थित नेहरू के स्मारक 'शांति वन' पहुंचे। यहां तीनों नेताओं ने नेहरू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper