फीनिक्स सिटाडेल मॉल में भव्य योग प्रतियोगिता एवं साउंड हीलिंग सेशन का आयोजन

  • Share on :

इंदौर। आज फीनिक्स सिटाडेल मॉल में योग प्रतियोगिता एवं साउंड हीलिंग सेशन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक प्रतिभागियों एवं दर्शकों की उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम केमछो इवेंट्स द्वारा आयोजित किया गया, जिनकी संस्थापक श्रेया अनासाने हैं, जो बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत रहती हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न योग प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात साउंड हीलिंग सेशन आयोजित किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को मानसिक शांति और तनाव से राहत प्रदान की। इस सेशन को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया।
इस सफल आयोजन में अजय जोशी, शिवानी एवं डॉ. बिनोद का विशेष योगदान रहा, साथ ही टीम डॉ आयुष, भक्ति, और उत्कर्ष जी जैन का भी सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंशुल जैन द्वारा किया गया, जिन्होंने लगभग 10 घंटे तक शानदार एंकरिंग करते हुए पूरे इवेंट को बेहतरीन तरीके से संभाला और दर्शकों को जोड़े रखा।
यह आयोजन स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और प्रतिभा को बढ़ावा देने वाला एक सफल प्रयास साबित हुआ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper