एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत 100 पौधों का रोपण
विभिन्न विभागों की सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
बुरहानपुर :- प्रदेश सरकार के आह्वान पर संचालित ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग द्वारा गुरुवार को शासकीय नर्सरी बसाड़ में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथ वाखला, डिप्टी कलेक्टर श्री तपीश पांडे, उपसंचालक उद्यानिकी श्री एस.आर.चौहान, श्री सीएमएचओ डॉ. आर.के.वर्मा, पीएचई विभाग से श्री मंडलोई, महिला एवं बाल विकास विभाग, जन अभियान परिषद, स्व सहायता समूह की दीदीयों सहित अन्य विभागों के अमले ने करीबन 100 फलदार पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए नागरिकों से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव का भी संदेश दे रहा है।

