पुलिस द्वारा चाइनीज/प्रतिबंधित मांझे से होने वाले दुष्परिणामों व दुर्घटनाओं से बचने के लिए, लोगों को किया जा रहा सतर्क व सावधान

  • Share on :

 ब्रिज/फ्लाईओवर व पतंग उड़ने के संभावित स्थानों पर, रखी जा रही है विशेष निगरानी, ब्रिज पर रस्सी व रोड़ पर पोस्टर आदि के साथ की गई है बैरिकेटिंग्स 
इंदौर:- मानव जीवन तथा पशु-पक्षियों के जीवन को संकट में डालने वाले नायलॉन वाली डोर तथा शासन द्वारा प्रतिबंधित/चाइनीज मांझा के विरूद्ध, पुलिस कमिश्नर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही के साथ ही जनजागरूकता हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे है।
       इसी अनुक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस द्वारा नगरीय इंदौर के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता के नित नए प्रयास कर चाइनीज/प्रतिबंधित मांझे से होने वाले दुष्परिणामों व दुर्घटनाओं से बचने के लिए, लोगों को सतर्क व सावधान किया जा रहा है। ब्रिज/फ्लाईओवर व पतंग उड़ने के संभावित स्थानों पर, विशेष निगरानी रखी जा रही है। ब्रिज पर मांझे से बचाव हेतु रस्सी बांधी जा रही है। ब्रिज व रोड़ पर पोस्टर/बैनर्स आदि लगाए गए हैं। साथ ही रोड पर बैरिकेटिंग कर दोपहिया वाहन चालकों को धीमी गति से गाड़ी चलाने सहित हेलमेट व गले में गमछा  लगाने की समझाइश भी दी जा रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper