राजगढ़ मेला मैदान से नगर परिषद का पानी का टैंकर चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share on :

राजगढ़ नगर के मेला मैदान क्षेत्र से नगर परिषद राजगढ़ का पानी का टैंकर को चोरी करने वाले आरोपी को राजगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर टैंकर जप्त किया।
दिलीप पाटीदार 
राजगढ़ (सरदारपुर )। राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि 6 जनवरी कि रात्रि में राजगढ़ के मैला मैदान से अज्ञात बदमाशों ने नगर परिषद का पानी का टैंकर चुराकर ले गए थै। मामले में प्रकरण दर्ज कर 
पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में कार्रवाई हेतु लगातार थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था घटनाक्रम को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पारुल बेलापुरकर के निर्देशन,व एसडीओपी सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजगढ़ श्री समीर पाटीदार द्वारा उक्त अपराध में टीम का गठन किया गया।
उक्त गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि हाईवे चौकड़ी से आगे कंजरोटा रोड पर एक लाल रंग का मेसी कंपनी का ट्रैक्टर, हरे रंग का टैंकर के साथ में कंजरोटा रोड तरफ जा रहे हैं ,गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त टैंकर व ट्रैक्टर को रोककर पूछताछ की गई वह थाने पर लाया गया, ट्रैक्टर चालक सत्यम पिता राधू निनामा से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके साथी बाल अपचारिक के द्वारा सोसाइटी ग्राउंड मेला मैदान से  टैंकर को चोरी करना बताया, वह टैंकर को हरे रंग से पुताई करना बताया । ट्रैक्टर व टैंकर को विधिवत जप्त कर आरोपी सत्यम पिता राधू निनामा निवासी बोरखेड़ी थाना अमझेरा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया ।
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना राजगढ़ से सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ठाकुर,जितेन सांखला,प्रधान आरक्षक नीरज मिश्रा, आरक्षक दिलीप,सैनिक रतन,सैनिक जगदीश की सराहनीय भूमिका रही ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper