NEET-UG को 'फूलप्रूफ' बनाने की तैयारी: रक्षा मंत्री की बैठक में वायुसेना के इस्तेमाल पर मंथन

  • Share on :

नई दिल्ली. नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक और फजीहत के बाद अब सरकार आगामी 21 जून को होने वाले री-टेस्ट को पूरी तरह 'फूलप्रूफ' बनाने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाने जा रही है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सरकार परीक्षा के प्रश्नपत्रों को सुरक्षित और बिना किसी गड़बड़ी के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) के विमानों का इस्तेमाल करने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रही है.
इस बड़े और रणनीतिक कदम को लेकर दिल्ली में एक अत्यंत उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए. वायुसेना के इस्तेमाल पर मंथन: सूत्रों के अनुसार, बैठक में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात पर चर्चा की कि क्या 21 जून की परीक्षा के प्रश्नपत्रों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए वायुसेना के विमानों की मदद ली जा सकती है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper