भाजपा एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष नियुक्ति पर उठे सवाल, दीपक वर्मा ने जताई नाराजगी
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
कांग्रेस से भाजपा में आए भूपेंद्र चौहान को मि...
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने दशहरा मैदान पहुँचकर तैयारियों का लिया जायजा
इन्दौर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 29 मार्च को इंदौर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां जारी है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने अधिकारियों के दल के साथ दशहरा मैदान पहुँचकर कार्यक्रम आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था संबंधी दायित्व भी सौंपे। उल्लेखनीय है कि दशहरा मैदान में संकल्प से समाधान अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्टर श्री वर्मा के भ्रमण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई