कमिश्नर कार्यालय में हुआ जनसुनवाई का आयोजन

  • Share on :

व्यूरो रिपोर्ट- प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। 
जनसुनवाई में उमरिया जिले के मानपुर से आए वीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने वेतन भुगतान कराने, शहडोल जिले के ग्राम बुडवा निवासी युवराज सिंह बैंस ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुडवा में अतिथि शिक्षक के पद पर नियुक्ति करने, ग्राम छतैनी निवासी सुनीता ने  शासकीय प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बनाने का कार्य दिलाने, ब्यौहारी वार्ड नम्बर 7 निवासी पिंकू चौधरी ने पीएम आवास योजना की राशि दिलाने, ग्राम भर्री निवासी  धरमदीन बैगा ने  ग्राम भर्री में नवीन ऑगनवाड़ी  भवन बनवाने, ग्राम नगपुरा निवासी अशोक कुमार गुप्ता ने खाद्यान्न दिलाने हेतु आवेदन जनसुनवाई में दिए। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य अवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व मिनिषा पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper