आबकारी इंदौर की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

  • Share on :

इंदौर। कलेक्टर इंदौर श्री शिवम वर्मा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में, कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी तथा डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल, उड़नदस्ता प्रभारी कमलेश सोलंकी के निर्देशन में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 03.06.2026 को वृत्त आंतरिक क्षेत्र क्रमांक-01 के उप निरीक्षक आशीष कुमार जैन द्वारा प्राप्त सूचना पर कनाडिया बाईपास क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई की गई, कार्रवाई के दौरान गोविंद पिता मोहन वैरागी उम्र- 19(वर्ष), निवासी देवास को अवैध मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से 2 पेटी रॉयल चैलेज बोतल   तथा परिवहन में प्रयुक्त TVS radion मोटरसाइकिल जिसका नंबर mp 13ZD0310 जप्त किया गया। जप्त मदिरा एवं वाहन का कुल अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 80 हजार  रुपये है।

आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्रवाई में आरक्षकमुकेश रावत शुभम गोंड, विपुल खरे एवं वीरेन्द्र पटेल का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

आबकारी विभाग इंदौर द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper