कई राज्यों में बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट किया जारी

  • Share on :

नई दिल्ली। इस साल समय से पहले पहुंचा मानसून तेजी से मध्य भारत सहित अन्य हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। कई पहाड़ी राज्यों में भी बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी तेज हवाओं और हल्की बारिश की वजह से हीटवेव से राहत मिली है। आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में आज बादल छाए रहने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की वजह से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।  मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।  गुजरात, मराठवाड़ा और गोवा में भी मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।  
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper