राजगढ़ पुलिस थाना को मिली बड़ी सफलता: चोरी व लूट के 5 मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार
दिलीप पाटीदार
राजगढ़। थाना राजगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी और लूट के 5 गंभीर मामलों में पिछले 3 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल बेलापुरकर के निर्देशन, व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर श्री विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन एवं राजगढ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में सम्पती संबंधी अपराधो मे पुलिस अधीक्षक महोदय धारा द्वारा आरोपियोकी धर पकड हेतु निर्देशित किया गया था ।
थाना राजगढ के चोरी,लुट व डकेती मे 3 साल से फरार आरोपी करमु पिता रतु अनारे जाति भील निवासी ग्राम गुडा थाना टाण्डा जिला धार को गिरफ्तार किया गया । आरोपी करमु थाना राजगढ के 3 चोरी व 2 लुट के अपराध मे वर्ष 2023 से फरार चल रहा था
आरोपी करमु से चोरी व लुट मे एक मंतरा कम्पनी की बायो मैट्रीक मशिन फिंगर प्रिंट स्केनर विधिवत जप्त किया गया । पूर्व मे आरोपियो की गिरफ्तारी हो चुकी है। फरार आरोपी करमु को आज दिनांक 30.03.2026 को गिरफ्तार किया गया व माननीय न्यायालय सरदारपुर पेश किया गया ।
सरहनिय भूमिका
उक्त फरार आरोपी करमु पिता रतु भील को पकडने मे उपनिरीक्षक जुली अमलीयार,उपनिरीक्षक किर्तनसिह नायक,सहउपनिरीक्षक सैयद अहमद खां,प्रधान आरक्षक गोपाल,आरक्षक भगवती, आरक्षक राकेश की सराहनीय भूमिका रही ।

