राजगढ़ थाना पुलिस ने चाइनीस मांझा बेचते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
राजगढ़ ( सरदारपुर )। दिनांक 11/1/26 को मुखबिर से सूचना मिली कि मेला मैदान में एक व्यक्ति चाइनीस मांझे नायलॉन डोर बेच रहा है सूचना पर थाना प्रभारी राजगढ़ श्री समीर पाटीदार द्वारा अपनी टीम को कार्रवाई हेतु मूकबीर सूचना पर भेजा गया, जिसमें एक व्यक्ति रूपेश पिता कैलाश चंद्र राठौर जाति तेली उम्र 30 साल निवासी राजगढ़ का प्रतिबंधित चाइनीस मांझा बेच रहा था, उक्त व्यक्ति के द्वारा प्रतिबंधित चाइनीस मांझा धागे बेचने व रखना में धारा 163 बीएनएसएस के अंतर्गत धारा 223(b) बीएनएस का पाया जाने से आरोपी के कब्जे से चाइनीस मांझे के दो ग़टे रोल कीमती ₹1500 के जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना राजगढ़ से सहायक उप निरीक्षक रईस खान आरक्षक अंकित आरक्षक जैन की सराहनीय भूमिकारही ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper