राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब विक्रय करने वाले आरोपी के घर से 20 पेटी बीयर जब्त

  • Share on :

राजगढ़ थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार तथा घर से 20 पेटी बीयर जब्त की गई है।
दिलीप पाटीदार 
राजगढ़। पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी द्वारा आगामी बसंत उत्सव को शांति पूर्ण सम्पन्न करने हेतु जिला धार में अवैध गतिविधी एवं अवैध शराब विक्रय करने वाले पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने व कडी से कडी कार्यवाही करने के संबंध में निर्देशित किया गया हैं । इस हेतु पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पारुल बेलापुरकर के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर श्री विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन एवं राजगढ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में अवैध गतिविधीयों पर रोक लगाने हेतु एक टीम का गठन किया गया ।थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि 15 जनवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रुपसिह पिता बापु खराडी निवासी टिकमाझिरी का अपने घर मे अवैध रूप से शराब का भंडारण कर विक्रय किया जा रहा है। सूचना के आधार पर राजगढ़ थाना पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी।  सूचना पर थाने से सउनि रईश खान, सउनि जितेन्द्र सांकला, सेनिक रतन डिडोर, सेनिक गजराज, रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पंहुचे जंहा आरोपी रूपसिंह खराडी उपस्थित मिला जिसके समक्ष उसके घर की तलाश करते आरोपी के बिस्तर पेटी में 20 पेटी माउंट बीयर की रखी मिली, उक्त अवैध बीयर को ‍ बस्तर पेटी से बाहर निकाल कर समक्ष पंचान 20 पेटी माउंट बीयर कुल 240 बल्क लीटर किमती 62400/- रू की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
उक्त शराब व आरोपी को थाने लाकर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय सरदारपुर पेश किया गया तथा आरोपी का पीआर लिया जाकर आरोपी से अवैध शराब लाने व विक्रय करने के संबंध में पुछताछ जारी हैं 
राजगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
सराहनिय भुमिका
उक्त कार्यवाही में सउनि जितेन्द्र सांकला, सउनि रईश खान, प्रआर प्रकाश वसुनिया, आरक्षक दिलीप, आरक्षक दिनेश ओहरी, आरक्षक सुनिल मोर्य, सेनिक रतन डिंडोर, सेनिक गजराज की सराहनीय भुमिका रही है । पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी ने उचित ईनाम की घोषणा की है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper