भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री बने राकेश कुमावत
राजेश धाकड़
मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंदसौर निवासी राकेश कुमावत को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया है।
राकेश कुमावत की नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और जनसंपर्क का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त जिला मंत्री राकेश कुमावत ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

