चौकी रामनगर पुलिस ने रोटावेटर चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार ट्रेक्टर व रोटावेटर कीमती 487500/-रुपये का मशरुका बरामद

  • Share on :

मोटर सायकल की किस्त चुकाने के लिए आरोपी द्वारा चोरी किया गया रोटावेटर
खंडवा। फरियादी गोपालसिह पिता विश्वनाथसिह मौर्य जाति राजपूत निवासी जसवाडी ने थाना कोतवाली पर आकर रिपोर्ट किया कि राजपूत ढाबा के सामने कच्चे रास्ते पर उसका खेत है। उसमे खेती का सामान रखने का कच्चा मकान बना है। उसके सामने खेती का रोटावेटर कीमती 87500/- रूपये का रखा था, जिसे दिनांक 30.12.25 की रात्रि में कोई अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली खण्डवा मे अपराध क्रमांक 34/2026 एंव धारा 303 (2) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रंघुवशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर (शहर) व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बांरगे के मार्गदर्शन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी प्रवीण आर्य थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। चौकी प्रभारी रामनगर सउनि नन्दराम वासुरे द्वारा टीम की मदद से माल बरामदगी एवं आरोपी की पतारसी हेतु विश्वसनीय मुखबिर तैयार किये गये तथा तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर संदिग्ध अनिल पिता लाडका जाति बारेला निवासी आमडी थाना चैनपुर झिरन्या जिला खरगोन की तलाश पतारस्सी की गई, जो आरोपी अनिल घर पर मिला, जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया तथा बताया कि उसने एक पल्सर मोटर सायकिल किस्त पर ली थी, उसकी किस्त नहीं भर पा रहा था, इसलिए उसने ट्रेक्टर ले जाकर रोटावेटर की चोरी किया है। आरोपी से रोटावेटर कीमती 87500/- रुपये तथा चोरी में उपयोग ट्रेक्टर महेन्द्र कम्पनी कीमती 4,00,000/- रुपये कुल मशरुका 487500/- रुपये का जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 14.01 2026 को न्यायालय खंडवा पेश किया गया।सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक प्रवीण आर्य खण्डवा, चौकी प्रभारी रामनगर सउनि नन्दराम वासुरे, प्रधान आरक्षक महेश राठोर, आरक्षक नितिन रघुवंशी, आरक्षक 214 अनिल पटेल, आरक्षक 725 विजय चौकी रामनगर थाना कोतवाली की सराहनीय भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper