रणजीत टाइम्स ने पूरे उत्साह और संकल्प के साथ मनाई 10वीं वर्षगांठ

  • Share on :

इंदौर। रणजीत टाइम्स समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल की 10वीं वर्षगांठ आज कार्यालय परिसर में पूरे उत्साह, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सह-संपादक, संवाददाता, रणजीत टाइम्स का समस्त स्टाफ एवं परिवारजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री माताजी निर्मला देवी के पूजन-अर्चन, पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती गोदावरी गावंडे ने दीप प्रज्वलित कर माताजी को पुष्प अर्पित किए और कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। प्रधान संपादक गोपाल गावंडे ने सभी को संबोधित करते हुए संगठन का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि रणजीत टाइम्स का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि निष्पक्ष, पारदर्शी और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को निरंतर मजबूती प्रदान करना है।


कार्यक्रम में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि वर्ष 2026 में विशेष सदस्यता अभियान चलाकर रणजीत टाइम्स को पूरे भारत में विस्तार दिया जाएगा। साथ ही राजनीति, अपराध और ड्रग्स जैसे गंभीर विषयों पर रणजीत टाइम्स का फोकस और अधिक सशक्त रूप से जारी रहेगा।
वर्तमान में रणजीत टाइम्स से मध्य प्रदेश के लगभग प्रत्येक जिले में संवाददाता जुड़ चुके हैं। इसके अतिरिक्त राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित विदेशों में सिंगापुर एवं दुबई में भी रणजीत टाइम्स के पत्रकार सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। संगठन का मिशन है कि हर जिले में कम से कम दो संवाददाता नियुक्त कर स्थानीय खबरों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया जाए।
10वीं वर्षगांठ के अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं तथा उन सभी पाठकों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके निरंतर सहयोग और विश्वास से रणजीत टाइम्स आज इस मुकाम तक पहुँचा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
मुख्य अतिथि श्रीमती गोदावरी गावंडे,
प्रधान संपादक गोपाल गावंडे,
सह-संपादक दीपक वाडेकर, आदित्य शर्मा,
संभाग ब्यूरो (इंदौर) राजेश धाकड़,
मध्य प्रदेश मार्केटिंग हेड सुनील खंडागले,
रणजीत टाइम्स डेस्क इंचार्ज रेनू कैथवास,
इंदौर जिला क्राइम रिपोर्टर चक्रवर्ती जी,
संवाददाता विनोद, अजय मेटकर, पूजा शर्मा, प्रिया मैम,
लीगल हेड विकास भारद्वाज (अधिवक्ता),
अधिवक्ता दीपक सोनी, अमित श्रीवास्तव,
अजय जी यादव, पीयूष जी भीटे, गौतम जी गोड सहित अनेक पत्रकार साथी एवं स्टाफ सदस्य।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper