ओंकारेश्वर के पास उज्जैन जैसा रेपकांड, ऑटो वाले ने की 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी

  • Share on :

खंडवा। महाकाल की नगरी उज्जैन में बालिका के साथ हुई हैवानियत के बाद अब तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के पास 9 साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मासूम बच्ची की मां भिक्षा मांगकर अपने परिवार का पोषण करती है। उसकी पहचान के ऑटो चालक ने बालिका के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। हिन्दू संगठन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की।
ओंकारेश्वर से करीब 7 किलोमीटर दूर रहने वाली बालिक के साथ दुष्कर्म हुआ है। घटना बुधवार को सामने आई। जानकारी के मुताबिक सोमवार को बच्ची मां के साथ लेकर सनावद बाजार गई थी। मां भीख मांगती परिवार का गुजर-बसर करती है। वहां उसे एक परिचित ऑटो चालक जावेद मिला। उसने मां-बेटी दोनों को ऑटो में बैठाया और उनके गांव ले आया। यहां उसने मां को ऑटो से उतारा, इसके बाद कहा कि वह बालिका को कुरकुरे खिलाकर लाता है। पहचान का होने से मां ने उसके साथ भेज दिया। जावेद इसके बाद बालिका अपने घर ले गया। घर ले जाकर बालिका के साथ रात भर दुष्कर्म किया। सुबह भी बालिका के साथ दरिंदगी करता रहा। जावेद के सो जाने के बाद किसी तरिके से बालिका वहां से भागकर माता जी के मंदिर पहुंची। शाम को एक दूसरे ऑटो वाले की मदद से वह अपने घर पहुंची। घर आने के बाद उसने मां और परिवार की महिलाओं को उसके साथ हुई घटना बताई। 
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper