रेट्रो रिफ्लेक्टर रेडियम टेप वाहनों पर लगाए गए

  • Share on :

ब्यूरो रिपोर्ट -प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा थीम पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उददेश्य सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाना है। 
    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत सूबेदार  प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में कृषि कार्य में संलग्न ट्रैक्टर एवं ट्रालियों तथा माइनिंग सेक्टर में प्रयुक्त डंपर एवं डग्गियों में यातायात पुलिस द्वारा रेट्रो रिफ्लेक्टर रेडियम टेप लगाए गए। यह कार्य रात्रि के समय इन भारी एवं धीमी गति से चलने वाले वाहनों की दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे अन्य वाहन चालकों को समय रहते संकेत मिल सके और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।
     सूबेदार ने वाहन चालकों को समझाइश दी कि रेट्रो रिफ्लेक्टर का उपयोग न केवल कानूनी आवश्यकता है, बल्कि यह स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने एवं रात्रि में विशेष सावधानी बरतने की समझाइश दी गई।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper