इंदौर में राजस्व वसूली अभियान तेज, बकायादारों पर सख्त कार्रवाई- पेट्रोल पंप किया गया सील

  • Share on :

इन्दौर । इंदौर जिले में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में राजस्व बकाया वसूली के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बकाया राशि जमा नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

                इसी क्रम में आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कनाडिया के ग्राम छिटकाना में स्थित एक रिलायंस पेट्रोल पंप को सील किया गया। संबंधित पेट्रोल पंप पर डायवर्शन टैक्स के रूप में 2 लाख 35 हजार रुपए की बकाया राशि लंबित थी। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद राशि जमा नहीं करने पर प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई।

                राजस्व बकाया की वसूली के लिए जिला प्रशासन का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और बकायादारों के विरुद्ध इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी की जाएगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper