रुद्रप्रयाग: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौत और 6 घायल

  • Share on :

रुद्र प्रयाग। रुद्रप्रयाग में सोमवार देर रात बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। हादसा उस समय हुआ, जब वाहन पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रहा था।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें 108 एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। सीओ रुद्रप्रयाग सहित पुलिस और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
रातभर चले रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। बचाव दलों ने रातभर अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper