समाजवादी पार्टी में बढ़ा जनाधार, कई नेताओं ने थामा दामन

  • Share on :

अशोकनगर से रवि वंशकार की खास
अशोकनगर। अशोकनगर में समाजवादी पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब भाजपा छोड़कर अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी गुना सुरेंद्र यादव (मुंगावली) के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. मनोज यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में जोर-शोर से चल रहा है और आमजन पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं। उन्होंने आगामी 10 जनवरी को इंदौर में आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में असलम खान (सरपंच), हेमराज बरखेड़ा, दिनेश यादव (पठारी), फैय्यद खान सरपंच (राजपुर), विजय कुमार यादव सरपंच प्रतिनिधि (सेमरा), देवेंद्र यादव (करिया खेड़ी) एवं रामबचन सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।
संगठन विस्तार के क्रम में मुंगावली विधानसभा अध्यक्ष पद पर श्री मुलायम सिंह यादव (पिपरई) की नियुक्ति की गई। कार्यक्रम के दौरान जनहित के मुद्दों, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और इंदौर में मंत्री के बंगले के घेराव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुरेंद्र यादव (मुंगावली), जगराम सिंह यादव एवं विजय यादव (गुना) भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष केपी यादव (सेमरा) के निवास पहुंचकर उनकी दादी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper