जिला स्तर पर हुआ विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शिनी का आयोजन
जिला ब्यूरो चीफ गोलू यादव की रिपोर्ट
अशोकनगर। दिनांक 14/01/2026 को शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. पठार अशोकनगर में जिला स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया जिसमें विकासखण्ड स्तर पर चयनित जिनमे 45 मॉडल, 7 सॉर्ट प्ले, 8 सोलो सांग, 7 सेमीनार से संबंधित प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया। जिसमें प्रतिभागियों द्वारा लाये गए मॉडल को चयन समिति द्वारा अंक दिये गए जिसमें अंको के आधार पर पोर्टल द्वारा राज्य स्तर पर चयन किया जावेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राजेश जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोकनगर एवं सहायक संचालक सुश्री ऐनिस जैन, श्री महेन्द्र कुमार जैन एपीसी अकादमिक द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री अभिषेक चौधरी एपीसी द्वारा किया गया कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा सभी मॉडलों का निरीक्षण किया गया एवं बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री विनोद सिहारे, श्री जगमोहन सिंह यादव बीएसी, श्री धर्मेन्द्र झा बीएसी, श्री संदीप चौबे सीएसी, श्री दिलीप रघुवंशी सीएसी, श्री धर्मेन्द्र अरोरा, श्री कबूल सिंह धाकड़ सीएसी, श्री बलराम शर्मा शिक्षक सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे और बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।

