एसडीएम द्वारा जयसिंहनगर धान उपार्जन केन्द्र सन्नौसी का औचक निरीक्षण सर्वेयर को कारण बताओ नोटिस
व्यूरो रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल
शहडोल। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह द्वारा जिले में किए जा रहे धान उपार्जन कार्य की नियमित मानीटरिंग करने के निर्देश अधिकारियेां को दिए गए हैं। निर्देश के परिपालन में एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह ने उपार्जन केन्द्र सन्नौसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में उपस्थित किसानों से चर्चा कर उपार्जन के संबंध में मिल रही सुविधाओं एवं परेशानियों की जानकारी प्राप्त की। मौके पर उर्पाजित धान की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया तथा बोरियों के वजन का भी परीक्षण कराया। केन्द्र द्वारा उपार्जित धान की मात्रा परिवहन तथा भुगतान की जानकारी प्रबंधक से प्राप्त की। उन्होंने कहा कि परिवहन कार्य में तेजी लाकर किसानों का भुगतान शीघ्रता से किया जाए। निरीक्षण के समय सर्वेयर के अनुपस्थित रहने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

