अवैध रेत परिवहन पर एसडीएम निंगवाल की सख्ती, एक ट्रैक्टर किया जब्त

  • Share on :

करैरा। करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल ने अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अमोला थाना अंतर्गत टोडा–सिरसौद तिराहे से रेत से भरे एक ट्रैक्टर को पकड़कर अमोला थाने के सुपुर्द किया। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक रेत से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके चलते नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि एसडीएम अनुराग निंगवाल के पदभार ग्रहण करने के बाद से लगातार अवैध उत्खनन और परिवहन के मामलों पर सख्त कार्रवाई देखने को मिल रही है, जिससे रेत माफियाओ में हड़कंप मचा हुआ है।
दीपक परमार जिला ब्यूरो

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper