कुपवाड़ा में दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

  • Share on :

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ एक और कार्रवाई करते हुए सेना ने सेना ने शनिवार सुबह कुपवाड़ा में "ऑपरेशन गुगलधर" के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने एक बयान में कहा, "ऑपरेशन गुगलधर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। उनके पास से युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए हैं। इलाके की तलाशी चल रही है और अभियान जारी है।"
सेना ने आगे कहा कि सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकवादियों को चुनौती दी। इसके बाद गोलीबारी हुई। सेना ने कहा, "4 अक्टूबर 2024 को घुसपैठ के प्रयास के बारे में खुफिया जानकारी के आधार प भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई। सैनिकों ने प्रभावी गोलीबारी की। अभियान अभी भी जारी है।"
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper