“निःस्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म”
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मानव सेवा वाहन (एम्बुलेंस) का किया शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगी नि:शुल्क सहायता
इन्दौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प अनुरूप जिला प्रशासन इंदौर द्वारा एक मानवीय पहल के तहत “मानव सेवा वाहन” (एम्बुलेंस) का शुभारंभ किया गया। यह वाहन (एम्बुलेंस) समाज के जरूरतमंद, लावारिस एवं असहाय व्यक्तियों की सेवा हेतु समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एयरपोर्ट पर इस वाहन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर बताया गया कि उक्त एम्बुलेंस वाहन अग्रणी संस्था महाकाल मानव सेवा समिति इंदौर को सौंपा गया है, जिसके माध्यम से विभिन्न सामाजिक और मानवीय सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से लावारिस शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार, सड़कों व गलियों में मिले लावारिस शवों का रेस्क्यू, ट्रेन/ट्रैक दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों का रेस्क्यू, लावारिस मानसिक रोगियों का उपचार एवं सहायता, बेसहारा एवं बीमार बुजुर्गों की मदद, दुर्घटनाओं में गंभीर घायलों को नि:शुल्क अस्पताल पहुंचाना आदि मानवीय सेवाएं शामिल है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य हर लावारिस एवं जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानजनक सहायता और जीवन का सहारा प्रदान करना है। इस सेवा हेतु मोबाईल नंबर- 9039759700 तथा 9826022033 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि ऐसे जरूरतमंद व्यक्तियों की जानकारी मिलने पर तत्काल संपर्क कर मानवता की इस सेवा में सहभागी बनें।

