मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की
इंदौर। कृषिमहाविद्यालय इंदौर के छात्रों ने एक प्रेरणादायक पहल की। सोमवार को महाविद्यालय की शिक्षिका डॉ. भावना तोमर एवं उनके परिवार के सदस्यों का भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए रक्त की तत्काल आवश्यकता बताई गई।
जैसे ही यह सूचना कृषि महाविद्यालय के छात्रों तक पहुंची, उन्होंने बिना देर किए एकजुट होकर रक्तदान के लिए अस्पताल का रुख किया। छात्रों ने न केवल आवश्यकता पूरी की, बल्कि 15 यूनिट से अधिक रक्तदान कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। इस दौरान छात्रों में सेवा भाव और अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
रक्तदान अभियान के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े निक्की धाकड़ एवं लक्ष्मण तोमर भी उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उनकी उपस्थिति में छात्रों ने संगठित रूप से इस पुनीत कार्य को सफल बनाया।
इस पहल ने यह साबित कर दिया कि युवा वर्ग न केवल शिक्षा के क्षेत्र में आगे है, बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कठिन समय में जिस तरह छात्रों ने तत्परता दिखाई, वह समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश

