नेपाल के गोरखा में बूढ़ीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, 35 मकान और कई पुल बहे; हाई अलर्ट जारी

  • Share on :

काठमांडू। नेपाल के गोरखा जिले के चुमनुब्री गांवपालिका में रविवार सुबह अचानक भीषण बाढ़ आ गई. बूढ़ीगंडकी नदी में आई बाढ़ से पैयू और बगर गांवों के 35 मकान बह गए. बाढ़ के कारण कई गांवों में भारी नुकसान हुआ है, जबकि कई मोटर पुल और झूला पुल भी बह गए हैं.
प्रशासन ने नदी के निचले तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है. गोरखा के प्रमुख जिला अधिकारी धरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर बड़ी बाढ़ आने की सूचना मिली. स्थिति का जायजा लेने के लिए नेपाली सेना का हेलीकॉप्टर भेजने की तैयारी की जा रही है.
बाढ़ में आरुघाट गांवपालिका के सोती और मान्बु को जोड़ने वाला मोटर पुल बह गया. पुलिस की मानें तो चुमनुब्री गांवपालिका के न्याकचेत में न्याकचेत और सिर्दिबास को जोड़ने वाला पुराना झूला पुल भी बह गया है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper