गरबा पंडालों से गुम हुई 02 मासूम बालिकाओं को, शक्ति मोबाइल की टीम ने सकुशल उनके परिजनों से मिलाया

  • Share on :

इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल की त्वरित कार्यवाही....
गरबा पंडालों में भीड़ के दौरान, मासूम बालिकाएं परिजनों से हो गई थी दूर
आदित्य शर्मा


 इंदौर- शहर में महिला संबंधी अपराधो पर नियंत्रण तथा नवरात्री पर्व के दौरान गरबा पंडालों व विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में महिलाओ की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए  भक्ति स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस आयुक्त इंदौर नगरीय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा शहर के सभी थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस बल सहित   13 शक्ति मोबाइल संचालित की जा रही है।  जो नवरात्री पर्व के दौरान प्रतिदिन  गरबा पांडाल  आदि विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के आसपास लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं।  इसी तारतम्य में शक्ति मोबाइल PCR द्वारा तत्परता एवं संवदेनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए,  02 मासूम बालिकाओं को  ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाकर, उनके चेहरे की मुस्कान लौटाई है।  

पुलिस थाना राजेंद्र नगर क्षेत्रांतर्गत संचालित शक्ति मोबाइल PCR 3 को पेट्रोलिंग के दौरान क्षेत्र के गरबा पंडाल पर से एक छोटी बालिका के गुम होने की सूचना मिलीं।  जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए नाबालिक बालिका को    ढूंढकर, तस्दीक उपरांत सकुशल उसकी मां के सुपुर्द किया गया।

इसी प्रकार थाना परदेशीपुरा एवं थाना एमआईजी क्षेत्र में स्थित शक्ति मोबाइल PCR 4 को भ्रमण के दौरान रोबोट चौराहे पर एक 4 साल की बालिका रोती हुई मिली। जिसे अपने साथ लेकर पता करने पर उसने गरबा पंडाल से अपनी मां से बिछड़ना बताया। जिसे पुलिस टीम ने चुप कराकर, ढांढस बंधाया। पुलिस टीम ने बालिका के परिजनों बारे में पता कर नाबालिक बालिका को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द किया गया।

ऐसी भीड़ में गुम अपने मासूम बच्चों को पाकर, उनकी मां के आंसू छलक उठे, और उन्होंने त्वरित कार्यवाही के लिए पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper