दिनारा पुलिस की जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; 25,400 रुपये नकद जब्त
शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्टशिवपुरी। जिले के दिनारा थाना पुलिस न...
शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
शिवपुरी जिले में स्थित अपना घर आश्रम में पहुंचकर शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने अपना जन्म दिवस मनाया। पुलिस अधीक्षक ने अपना घर आश्रम पहुंचकर पौधा रोपण किया एवं आश्रम में निवास कर रहे निशक्तजनों के साथ भोजन व्यवस्था में हाथ बटाने के साथ ही संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आनंद भी लिया। वहीं सी न्यूज से खास चर्चा के दौरान पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने अपना घर परिवार में निशक्तजनो की सेवा करने वाले समाजसेवकों की प्रशंसा करते हुए उनके इस नेक कार्य को सराहा।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई