दिनारा पुलिस की जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; 25,400 रुपये नकद जब्त
शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्टशिवपुरी। जिले के दिनारा थाना पुलिस न...
व्यूरो रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल
शहडोल। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में विद्यार्थियों एवं नगर पालिका शहडोल के संयुक्त तत्वावधान में साफ सफाई का कार्य किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई एवं स्वच्छता का संदेश जनमानस को दिया एवं शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की शपथ भी दिलाई गई। साफ सफाई के कार्य में नगर पालिका शहडोल का मैदानी अमला एवं शंभूनाथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शामिल रहे।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई