"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान को मिला सोशल मीडिया का साथ : नशे से दूरी की अलख जगाने एक मंच पर जुटे सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर्स और मीडिया प्रतिनिधि

  • Share on :

पुलिस कमिश्नर इंदौर ने सभी को नशे से दूर रहने एवं इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
सभी ने शपथ लेकर, स्वयं नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने का लिया संकल्प।
पुलिस के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर्स ने जागरूकता रैली निकाल, आमजन को दिया  "नशे से दूरी है जरूरी" का संदेश।
इंदौर। नशे से होने वाले दुष्परिणामों की रोकथाम व इसके प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत आज इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मीडिया, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स के साथ एक विशेष सेमिनार एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आर के सिंह, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री अमन सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त क्राइम श्री राजेश डंडोतिया सहित 200 से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर्स व कंटेंट क्रिएटर्स के साथ ही मीडिया के प्रतिनिधि  उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा कहा कि वर्तमान समय में ड्रग्स के नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है और युवा वर्ग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है और इसके दुष्परिणामों की गिरफ्त में आ रहा है। नशे से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जन-जागरूकता ही है। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्परिणामों की रोकथाम में समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से अपील करी, कि वे अपनी व्यापक पहुंच और प्रभाव का उपयोग करते हुए नशे से दूरी का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर इंदौर व अधिकारियों सहित उपस्थित सभी लोगों ने नशे से दूर रहने की शपथ भी ली। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशीली वस्तुओं से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशे व इससे होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का निरंतर प्रयास करेंगे। 

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक संस्था के स्पेशल चिल्ड्रन ने बड़े ही प्रेरक अंदाज में अपनी बनाई पेंटिंग और स्लोगन से सभी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया, जिस पर पुलिस कमिश्नर द्वारा उनका प्रोत्साहन किया।

उपस्थित सभी मीडिया एवं सोशल मीडिया साथियों ने भी नशे के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरुक कर इससे स्वंय व दुसरो को भी दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

        कार्यक्रम का सफल संचालन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राजेश डंडोतिया द्वारा करते हुए "नशे से दुरी 2.0" अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की और सभी को नशे के दुष्परिणामो, उपायों तथा जन-जागरूकता की आवश्यकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।  
      
        संवाद कार्यक्रम के उपरांत इस महत्वपूर्ण आयोजन में सहभागी बनने वाले सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर्स ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस से पलासिया चौराहे तक नशे के दुष्परिणामों के प्रति एक जागरूकता रैली भी निकाली और पोस्टर, पेम्प्लेट्स और स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगो को "नशे से दूरी है जरूरी" का संदेश भी दिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper