सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, जंतर-मंतर पर बवाल; अब अभिजीत दीपके ने संभाली अनशन की कमान
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान पर शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिरासत में लेकर अस्पताल ले गई। वे पिछले 20 दिन से अनशन पर थे। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर खाली करने की अपील की है। उधर, अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर अनशन शुरू कर दिया है।
जंतर मंतर पर पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों के बीच अफ़रा तफ़री का मौहल है। प्रदर्शनकारियों में मंच के सामने सुरक्षा के लगाई गई ग्रिलतोड़ दी है। प्रदर्शनकारी मंच के सामने पहुंच गये हैं। वांगचुक को ले जाने के बाद जंतर मंतर पर लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। यहां प्रदर्शन अपने हाथों में तिरंगा झंडे लेकर पहुंच गए हैं।
अलग-अलग छात्र संगठन ने अपना प्रदर्शन जारी रखा है। प्रदर्शनकारी सरकार और पुलिस के विरोध जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। आइसा का अभी भी भूख हड़ताल जारी है।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत ने अपना अनशन आज से शुरू करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने शहरों और गाँव में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च होगा।
दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई है। वहीं, जंतर-मंतर पर आइसा और सीजेपी प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। वांगचुक के बाद अब सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने अनशन शुरू कर दिया है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

