मिलावट के खिलाफ सख्त अभियान जारी — दूध, घी, पनीर सहित 23 नमूने जांच हेतु लिए गए

  • Share on :

इन्दौर । कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार इंदौर जिले में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की जांच के लिए विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की गई।
      अभियान के अंतर्गत शिव शक्ति डेरी स्वीट्स एंड नमकीन वैभव नगर का निरीक्षण कर दूध के 03 नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी प्रकार कृष्णा दूध भंडार आलोक नगर से दूध के 03 नमूने संकलित किए गए। इसके अतिरिक्त यादव मिल्क सेंटर बिजली नगर का निरीक्षण कर दूध के 03 नमूने, घी का 01 नमूना एवं पनीर का 01 नमूना जांच हेतु लिया गया। इसी क्रम में चंद्रवंशी डेरी हीरानगर से दूध, पनीर, घी एवं मिठाई के कुल 04 नमूने संकलित किए गए। देवनारायण मिल्क स्वीट मेन रोड सुखलिया (श्री रवि गुर्जर) से मिक्स मिल्क, काउ मिल्क, मावा एवं पनीर के 04 नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी प्रकार महावीर डेरी एम.आर. 10 चौराहा (श्री पंकज साहू) से मिक्स मिल्क, गाय का दूध, पनीर एवं घी के 04 नमूने जांच हेतु संकलित किए गए। इस प्रकार आज की कार्रवाई में कुल 23 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए।
प्रतिष्ठान संचालकों को दिए गए निर्देश
      खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पालन करने , परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। लिए गए सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत यहां करें
      कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास खाद्य पदार्थों में मिलावट, अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण या खाद्य प्रतिष्ठानों में गंदगी पाई जाती है तो इसकी शिकायत जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 0731-181 अथवा 0755-2840621 पर दर्ज कराई जा सकती है। प्राप्त शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper