विकास कार्यों पर सीएमओ संतोष चौहान की सख्त निगरानी, अमृत 2.0 फिल्टर प्लांट व टेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण

  • Share on :

संवाददाता दिलीप पाटीदार 
राजगढ़   नगर में विकास कार्यों की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) संतोष चौहान ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने। नगर के रेलियां डेम पर अमृत 2.0 योजना के तहत निर्माणाधीन फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही नगर के वार्ड क्रमांक 03 स्थित  टेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ श्री चौहान सबसे पहले रेलियां डेम पहुंचे, जहां उन्होंने अमृत 2.0 योजना के तहत चल रहे फिल्टर प्लांट में निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि नगरवासियों को जल्द से जल्द बेहतर एवं नियमित पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि अमृत 2.0 योजना नगर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है और इसकी गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इसके पश्चात सीएमओ चौहान ने वार्ड क्रमांक 03 स्थित टेंचिंग ग्राउंड (कचरा डंपिंग साइट) का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां कचरा प्रबंधन, सेग्रीगेशन (कचरा पृथक्कीकरण) और स्वच्छता व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि टेंचिंग ग्राउंड पर कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाए ताकि आसपास के रहवासियों को किसी भी तरह की परेशानी या दुर्गंध का सामना न करना पड़े। साथ ही, उन्होंने डंपिंग साइट पर स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन करने को कहा।
नगर का विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना हमारा मुख्य लक्ष्य है। अमृत 2.0 के तहत बन रहा फिल्टर प्लांट शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगा। सभी अधिकारी और निर्माण एजेंसियां पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ काम समय पर पूरा करें।"
इस निरीक्षण के दौरान निकाय के उपयंत्री एवं कर्मचारी व उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper