एनसीएलटी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल शुभारंभ

  • Share on :

पत्रकार अनिल चौधरी 
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) के इंदौर चैप्टर द्वारा आज दिनांक 21 मार्च 2026 को प्रीतमलाल दुआ सभागार, इंदौर में “नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT)” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल शुभारंभ किया गया।  
इंदौर चैप्टर के चेयरमैन सीएस अंकित मेड़तवाल ने बताया की  प्रथम सत्र में वडोदरा से पधारे प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरी सीएस नीरज त्रिवेदी ने “NCLT/NCLAT के समक्ष ड्राफ्टिंग एवं प्लीडिंग की कला” विषय पर विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रभावी ड्राफ्टिंग के महत्वपूर्ण पहलुओं एवं न्यायाधिकरण के समक्ष प्रस्तुतीकरण की तकनीकों पर प्रकाश डाला।
इसके उपरांत विशेष सत्र में Official Liquidator (MCA) श्री श्याम नारायण तिवारी के साथ एक संवाद आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए एवं व्यावहारिक अनुभवों को जाना।
द्वितीय सत्र में मुंबई से आई कॉर्पोरेट एवं आर्बिट्रेशन कंसल्टेंट अधिवक्ता प्राची मानेकर ने “मर्जर एवं अधिग्रहण, NCLT के अंतर्गत क्लास एक्शन तथा IBC/NCLT के महत्वपूर्ण केस लॉ” विषय पर गहन जानकारी साझा की। उन्होंने नवीनतम न्यायिक निर्णयों एवं उनके व्यावहारिक प्रभावों पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम का प्रथम दिवस ज्ञानवर्धक सत्रों एवं सक्रिय सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यशाला का द्वितीय दिवस 22 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें “Oppression and Mismanagement” विषय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।इंदौर चैप्टर द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को NCLT से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान एवं अद्यतन विधिक समझ प्रदान करना है। प्रोग्राम में केंद्रीय परिषद् सदस्य सीएस आशीष करोड़िया , इंदौर चैप्टर की सचिव सीएस सुरभि अग्रवाल सहित कंपनी सेक्रेटरी पेशेवरों, विद्यार्थियों एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper