सनराइज फिजिकल अकादमी ने म. प्र. पुलिस मे चयनित अभ्यर्थियों का किया सम्मान

  • Share on :

प्रशिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों का समर्पण से ही सफलता हासिल होती है :- प्रमोद मावई
दिव्यानंद अर्गल 
ग्वालियर। सपनों को हकीकत में बदलने वाले युवाओं के सम्मान में बुधवार को मेला ग्राउंड में उत्साह, गर्व और प्रेरणा का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर की प्रतिष्ठित सनराइज फिजिकल अकादमी द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस में चयनित छात्र-छात्राओं के सम्मान में बुधवार को मेला ग्राउंड में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अकादमी से चयनित सभी अभ्यर्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  यह आयोजन अकादमी के कोच प्रमोद मावई एवं अजीत मावई द्वारा आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि युवा पत्रकार दिव्यानंद अर्गल (नवभारत, ग्वालियर) रहे। इसके साथ ही जिम ट्रेनर अमित कोटिया एवं मैथ्स टीचर गौरभ मावई भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अकादमी के कोच प्रमोद मावई ने कहा कि यह अकादमी पिछले कई वर्षों से युवाओं को पुलिस, सेना एवं अन्य प्रतियोगी सेवाओं के लिए शारीरिक प्रशिक्षण, अनुशासन और उचित मार्गदर्शन प्रदान कर रही है। प्रशिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के समर्पण का ही परिणाम है कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का चयन मध्य प्रदेश पुलिस में हुआ है।  कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने कठिन संघर्ष, निरंतर मेहनत और अनुशासित जीवनशैली के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता के टिप्स भी दिए और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी।  अकादमी के कोच अजीत मावई ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल युवाओं का चयन कराना नहीं, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और देश सेवा की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार और ईमानदार अधिकारी बनना ही वास्तविक सफलता है।  मुख्य अतिथि पत्रकार दिव्यानंद अर्गल ने चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्दी पाने के लिए सभी युवाओं ने कठिन संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि इस वर्दी की गरिमा और सम्मान को हमेशा बनाए रखें तथा ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने युवाओं से देश और जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।  
समारोह में मध्य प्रदेश पुलिस में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों में रघुराज कुशवाह, दीपक धाकड़, राहुल गुर्जर, सिमरन, चांदनी तोमर, अंकिता, रबीसा गौतम, शिवानी कुशवाह, मोहिनी शिरोमणि, सांक्षी श्रीवास्तव, शैलेन्द्र परिहार, पंकज कौशिक, विकास उच्चरिया, इमरान खान एवं सतेंद्र कटारे को सम्मानित किया गया।  इसके अलावा मध्य प्रदेश पुलिस में पूर्व में चयनित होकर ट्रेनिंग से लौटे रसाल गोयल, प्रदीप बरेलिया, पंकज अटल, लोकेंद्र धाकड़ एवं गिर्राज सहित अन्य युवाओं को भी सम्मानित किया गया। अन्य क्षेत्रों में चयनित अभ्यर्थियों को भी अकादमी द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। इनमें शिवानी चौहान (आईटीबीपी), शिवानी राजावत (यूपी पुलिस) एवं योगेश यादव (असिस्टेंट कमांडेंट) प्रमुख रहे।
कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों को स्वल्पाहार कराया गया। अंत में अकादमी की ओर से सभी चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper