सब इंस्पेक्टर भर्ती में सनराइज फिजिकल अकादमी का जलवा

  • Share on :

ग्वालियर संभाग से सर्वाधिक 9 अभ्यर्थियों का चयन, कई ने प्रदेश की मेरिट में बनाई जगह
दिव्यानंद अर्गल 
ग्वालियर। ग्वालियर की सनराइज फिजिकल अकादमी ने मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए ग्वालियर संभाग में सर्वाधिक नौ अभ्यर्थियों का चयन कराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कई अभ्यर्थियों ने प्रदेश की टॉप मेरिट में स्थान बनाकर अकादमी का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है। सनराइज फिजिकल अकादमी पिछले कई वर्षों से पुलिस, सेना एवं अन्य वर्दीधारी सेवाओं की तैयारी कराने के क्षेत्र में युवाओं के बीच भरोसेमंद नाम बन चुकी है। नियमित शारीरिक प्रशिक्षण, लिखित परीक्षा की सुनियोजित तैयारी, अनुशासन और अनुभवी मार्गदर्शन के कारण अकादमी लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रही है। अकादमी के संचालक मंडल ने इस सफलता का श्रेय अनुभवी प्रशिक्षकों कोच पीएम सर एवं अजीत सर के कुशल मार्गदर्शन, व्यवस्थित प्रशिक्षण प्रणाली और विद्यार्थियों की कठिन मेहनत को दिया है। प्रशिक्षकों ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास ही लक्ष्य तक पहुंचाते हैं। इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों में आदित्य सिंह सिकरवार ने सामान्य वर्ग में मध्यप्रदेश में 20वीं रैंक, मोनू सिंह तोमर ने सामान्य/सैनिक श्रेणी में प्रदेश में प्रथम रैंक, अक्षय मौर्य ने अनुसूचित जाति वर्ग में 9वीं रैंक, अभिषेक मौर्य ने अनुसूचित जाति वर्ग में 13वीं रैंक, अंकित कुमार माणवी ने अनुसूचित जनजाति वर्ग में 38वीं रैंक, खुशबू तोमर ने सामान्य वर्ग में प्रदेश में 9वीं रैंक, शिवांगी ने मध्यप्रदेश पुलिस मेरिट में 9वीं रैंक, प्रिन्सी कुशवाह ने ओबीसी वर्ग में 99वीं रैंक प्राप्त की, जबकि राजा यादव का भी सब इंस्पेक्टर पद पर चयन हुआ है। अकादमी प्रबंधन ने चयनित सभी अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता आने वाले प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। संस्थान का लक्ष्य भविष्य में और अधिक युवाओं को पुलिस, सेना एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं में चयनित कर प्रदेश का नाम रोशन करना है। 

बॉक्स : चयनित अभ्यर्थी ( बॉक्स बनाकर लगा देना) 

 आदित्य सिंह सिकरवार — सामान्य वर्ग, मध्यप्रदेश 20वीं रैंक
 मोनू सिंह तोमर — सामान्य/सैनिक श्रेणी, मध्यप्रदेश प्रथम रैंक
अक्षय मौर्य — अनुसूचित जाति, मध्यप्रदेश 9वीं रैंक
अभिषेक मौर्य — अनुसूचित जाति, मध्यप्रदेश 13वीं रैंक
 अंकित कुमार माणवी — अनुसूचित जनजाति, मध्यप्रदेश 38वीं रैंक
 खुशबू तोमर — सामान्य वर्ग, मध्यप्रदेश 9वीं रैंक
 शिवांगी — मध्यप्रदेश पुलिस मेरिट 9वीं रैंक
 प्रिन्सी कुशवाह — ओबीसी वर्ग, मध्यप्रदेश 99वीं रैंक
 राजा यादव

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper